Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Mon, 16 Oct 2023 11:44 AM IST

बांदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में डिलीवरी के बाद खून की कमी हो जाने से महिला की मौत हो गई।, परिजनों ने सीएचसी परिसर पर प्रसव कराने वाली आशा बहू पर लापरवाही का आरोप लगाकर सीएचसी गेट पर महिला का शव रखकर हंगामा काटा। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक ने महिला के अंदर खून की कमी होने से मौत होना बताया है l

रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के अंतर्गत बल्लान के मजरा रज्जू कुशवाहा के पुरवा निवासी अतुल कुमार अपनी पत्नी जानकी देवी के प्रसव पीड़ा होने पर घर के अन्य परिजनों के साथ सुबह सात बजे सीएचसी लाए। प्रसव कक्ष पर ड्यूटी में तैनात आशा बहू ने महिला का प्रसव कराया और पुत्री का जन्म हुआ। नॉर्मल डिलीवरी के बाद दोपहर करीब 12 बजे परिजन जच्चा बच्चा को घर ले गए। करीब दो घंटे बाद प्रसूता की हालत अचानक बिगड़ गई और फिर परिजन उसे दोबारा सीएचसी लेकर आए। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

देर शाम करीब आठ बजे आक्रोशित परिजनो ने गेट के सामने महिला का शव हंगामा काटा।कोतवाली प्रभारी समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया। आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद का कहना है कि परिजन नॉर्मल डिलीवरी के बाद बिना अनुमति के प्रसूता को घर ले गए थे। घर पर हालत बिगड़ने के बाद दोबारा सीएचसी लाये, इलाज में पूरी कोशिश की, लेकिन महिला में खून की कमी होने से उसकी मौत हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *