Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Mon, 16 Oct 2023 11:40 AM IST

बांदा। पत्नी के साथ मुंबई कमाने गए युवक की वहां पर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस की ओर से सूचना मिलने पर परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।

चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी करन चौरसिया (20) अपनी पत्नी गुलनाज के साथ बुधवार को मुंबई मजदूरी करने गया था। रविवार को मुंबई गोंडी चौकी पुलिस ने चिल्ला थाने में सूचना दी कि करन की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है।

थानाध्यक्ष चिल्ला मोनी निसाद ने बताया कि मृतक के दो भाई रणजीत व प्रदीप दिल्ली में कमाते हैं। पिता रमेश चौरसिया व मा भग्गी का देहांत हो चुका है। उन्होंने दोनों भाइयों को सूचना दे दी है। परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गए हैंं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *