बांदा। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के लाल थोक मोहल्ले में एक महिला द्वारा रिश्तेदार युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या कर ली थी। कोतवाली पुलिस आरोपी महिला को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि लाल थोक मोहल्ले के रहने वाले विजय कुमार (38) ने शनिवार को जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना को लेकर मृतक की मां ने रिश्तेदार महिला पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और झूठा दुष्कर्म का आरोप लगाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें तांत्रिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल अरविंद सिंह का कहना है कि तांत्रिक की तलाश की जा रही है।
