Spread the love


उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया

– केंद्रीय राज्य मंत्री ने गोशाला का किया भूमिपूजन

संवाद न्यूज एजेंसी

कोटरा। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में संबोधित करते हुए केंद्रीय लघु सूक्ष्म उद्योग राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए जनजागृति का काम किया है। उन्होंने अपनी सरकार में तीन तलाक कानून में संशोधन कर महत्वपूर्ण काम किया है। वहीं संसद में महिला आरक्षण विधेयक पास कर नारी सशक्तिकरण की मजबूती को बढ़ाने का काम किया है। कार्यक्रम के बाद राज्यमंत्री ने बाईपास पर एक लाख 62 हजार की लागत से बनाई जाने वाली कान्हा गोशाला का भूमि पूजन किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली पूनम पाठक, क्षमा तिवारी, दीप्ति निरंजन, निधि सौनकिया, मुकेश कुमारी, पूजा सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान रविकांत तिवारी, अवध शर्मा बब्बा, अभिमन्यु सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सियाशरण व्यास, पूर्व अध्यक्ष आशाराम अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *