Spread the love


बांदा। त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजार में धन बरसने लगा है। सराफा बाजार आधुनिक डिजाइनों वाले हल्के व बड़े आभूषणों से जगमगा गया है। नवरात्र में सोना, चांदी व डायमंड के भाव में पांच फीसदी की वृद्धि के बाद भी रोजाना एक से दो करोड़ तक का कारोबार हो रहा है।

कारोबारी का अनुमान है कि दिवाली तक बिक्री 10 करोड़ तक पहुंच सकती है। ग्राहकों को लुभाने के लिए सराफा व्यापारियों की ओर से भी डायमंड के जेवरातों पर 15 से 20 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। सोने, चांदी के आभूषणों में मेकिंग चार्ज में छूट दी जा रही है। दुबई के जेवरात भी उपलब्ध हैं। मुंबई की बिजली, पन्ना, छतरपुर की पायल, दिल्ली की फैंसी जंजीर का खासा स्टाॅक रखा गया है। उधर, ग्रामीणों की पसंद के अनुसार यहां के कारीगरों द्वारा तैयार बिछुआ, करधनी, बेसर, मोटी पायल, पेटी भी उपलब्ध हैं।

-सराफ सत्यप्रकाश का कहना है कि नवरात्र से शुभ काम शुरू हो जाते हैं। शादी भी शुरू होगी। इसके लिए लोगों ने गहनों की खरीदारी शुरू कर दी है। ग्राहकों की संख्या व बिक्री दोनों बढ़ी हैं। अभी अभी और बढ़ने की उम्मीद है।

सराफ अविजीत गोयल का कहना है कि त्योहार को देखते हुए फैंसी व डायमंड ज्वेलरी का भारी भरकम स्टॉक किया गया है। फैशन के दौर में डायमंड व दुबई की ज्वेलरी की मांग भी बढ़ी है। ज्वेलरी में मेकिंग में छूट भी दी जा रही है।

सराफ द्वारिका सोनी का कहना है कि नवरात्र से सहालग शुरू हो जाती हैं। सोने चांदी के गहनों की बिक्री बढ़ जाती है। ग्राहकों के पसंद के एक से बढ़कर एक फैंसी गहने मंगाए गए हैं। रामनामी हार, बिजली, रिहाना कंगन आदि उपलब्ध हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *