Spread the love


आक्रोशित किसानों ने गल्ला मंडी के बाहर जाम लगाकर करने लगे प्रदर्शन, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर खुलवाया जाम

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। गल्ला मंडी में अनाज बेचने आए किसानों व एक गल्ला व्यापारी पर अनाज तौल में गड़बड़ी को लेकर वाद विवाद हो गया। इस पर गल्ला मंडी में आए किसानों ने मंडी गेट के पास ट्रैक्टरों को आड़ा तिरछा खड़ा करके जाम लगा दिया और प्रदर्शन करते हुए गल्ला व्यापारी के खिलाफ आरोप लगाने लगे। सूचना पर गल्ला मंडी चौकी प्रभारी पुलिस सहित मौके पर पहुंचे और किसी प्रकार आक्रोशित किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

रबी का सीजन शुरू हो जाने के चलते किसान अपने खेतों में रबी के मौसम में फसल की बुबाई के लिए खाद बीज की व्यवस्था करने में जुटा है। इसके लिए वह अपने अनाज को गल्ला मंडी में बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। वर्तमान समय में गल्ला मंडी में भारी संख्या में किसान अपना अनाज बेचने के लिए पहुंच रहे है। मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के किसान ट्रैक्टरों में अनाज लादकर गल्ला मंडी बेचने के लिए पहुंचे। यहां अनाज की खरीद होने के बाद देर शाम को अनाज की तौल की जा रही थी। इस बीच कुछ किसानों ने गल्ला मंडी में स्थित एक गल्ला दुकान के व्यापारी पर अनाज तौल में घटतौली करने की शिकायत की। इस पर गल्ला व्यापारी और उक्त दुकान पर अनाज बेचने आए किसानों के बीच वाद विवाद होने लगा। यह देखकर मंडी में मौजूद अन्य किसान भी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते आक्रोशित किसानों ने गल्ला मंडी के बाहर ट्रैक्टरों को आड़ा तिरछा लगाकर जाम लगा दिया और गल्ला व्यापारी के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। किसानों का आरोप था कि गल्ला व्यापारी के पल्लेदार घटतौली करते हुए ज्यादा अनाज को बोरे में भर रहे है और उसका वजन कम लिख रहे हैं। इस कारण से उनके द्वारा बेचे गए अनाज से उन्हें कम रुपया मिला है। इधर जैसे की मंडी के बाहर किसानों द्वारा जाम लगाने की सूचना गल्ला मंडी चौकी प्रभारी दयाशंकर को हुई वह पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने आक्रोशित किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। वहीं जाम की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय भी मौके पर पहुंच गए थे। कुछ समय बाद किसानों व गल्ला व्यापारी के बीच आपसी सामंजस्य करवा दिया गया।

गल्ला मंडी में अनाज बेचने आए कुछ किसानों ने यहां एक गल्ला व्यापारी पर घटतौली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर जाम लगा दिया था। पुलिस कुछ ही समय में किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया और यातायात व्यवस्था बहाल कर दी थी। किसानों और गल्ला व्यापारी के बीच आपसी सामंजस्य हो गया है।

अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *