Spread the love



दिवाली से पहले मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है. महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ यह 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है.

बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई. उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर महीने के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को अक्टूबर महीने की सैलरी के साथ जुलाई से सितंबर तक का एरियर भी दिया जा सकता है.

दिवाली से पहले नवरात्रि पर मिला गिफ्ट

15 अक्टूबर से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो गया है. दशहरा 24 अक्टूबर को है. 12 नवंबर 2023 को दिवाली है. ऐसे में त्योहारी सीजन के दौरान मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है. केंद्र सरकार के इस फैसले से 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा.

महंगाई से राहत

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई से बड़ी राहत मिलेगी. हाल के दिनों में खाद्य महंगाई तेजी से बढ़ी है. हालांकि, सितंबर में खुदरा महंगाई दर अगस्त के 6.83 फीसदी से घटकर 5.02 फीसदी पर आ गई. इससे पहले जुलाई 2023 में खुदरा महंगाई दर 7.44 फीसदी पर पहुंच गई थी. सितंबर में खाद्य महंगाई दर अगस्त के 9.94 फीसदी से घटकर 6.56 फीसदी पर आ गई. लेकिन गेहूं, चावल, अरहर दाल और चीनी की कीमतों ने आम लोगों को परेशान कर दिया है, जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया है. ऐसे में महंगाई भत्ता बढ़ने से राहत की उम्मीद है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *