Spread the love

जानवर बचाते वक्त बाइक सवार युवक गिरकर घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती….

झाँसी के पूँछ क्षेत्र अंतर्गत एरच रोड होते हुए जीजा के घर से अपने घर जा रहे बाइक सवार युवक जानवर से टकरा कर हादसे का शिकार हो गया।जिसमे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को 108 एम्बूलेंस की सहायता से उपचार के लिए मोंठ अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताविक थाना पूँछ क्षेत्र के ग्राम सेरसा निवासी राजा बाबू पुत्र राजू पांचाल मूंगफली की थ्रेशर चलाने का कार्य करता है। जिसमे वह अभी गुरसराय अपनी बहन के यहाँ रहकर मूंगफली की थ्रेशर का संचालन कर रहा है। काम होने के उपरांत वह शाम किसी काम के लिए अपने घर सेसा आ रहा था। तभी थाना क्षेत्र के एरच रोड पर मुर्गी फार्म के समीप उसकी वाईक जानबर से टकरा गई। जिससे वह रोड पर गिरकर घायल हो गया। जिसकी सूचना राहगीरों द्वारा पूँछ पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार, एवं कॉन्सटेवल बृजेश कुमार के द्वारा 108 एम्बूलेंस समेत घायल के परिजनों को सूचना दी। साथ ही घायल युवक को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *