Spread the love


खप्टिहा कलांं। तीन बेटियां होने पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता मुस्लिम विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पैलानी थाना क्षेत्र के सबादा गांव निवासी मैमूना परवीन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी सात जुलाई 2014 को फतेहपुर के बिंदकी गांव निवासी इरफान के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसके ससुराली दहेज से संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद उसके तीन पुत्रियां हुईं। जब उसके तीसरी पुत्री पैदा हुई तो पति समेत ससुराली नाराज हो गए। उन्होंने उसे घर से निकाल दिया।

तब से वह अपने मायके में रह रही है। 16 अक्तूबर 2023 को उसका पति सबादा गांव आया और एक लाख रुपये की मांग की। न देने पर 17 अक्तूबर को उसने उसे तीन तलाक दे दिया। मैमूना परवीन की तहरीर पर पैलानी थाने में पति इरफान, सास नगीना, जेठ रिजवान, जेठ इमरान, देवर सलमान, जेठानी गुलनाज, ननद रिजवाना व ननद गुड़िया के विरुद्ध मुस्लिम महिला अधिकारों की सुरक्षा व उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *