Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Fri, 20 Oct 2023 12:39 AM IST

बांदा। बैंक परिसर में किसान की जेब से 50 हजार रुपये पार करने वाले टप्पेबाज को लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के सुकुल कुआं मोहल्ला निवासी किसान छत्रपाल सिंह (65) गूलर नाका स्थित एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा में रुपये जमा करने गया था। किसान ने बताया कि वह जमा काउंटर में लाइन में लगा था। तभी एक युवक ने कुर्ते में पड़ी 50 हजार रुपये की एक गड्डी पार कर दी। जानकारी होने पर किसान ने शोर मचाया तो गार्ड ब्रजेंद्र सिंह बैंक के गेट में ही लगे एटीएम के पास से आरोपी को पकड़ लिया।

उसकी तलाशी में 50 हजार रुपये की गड्डी बरामद की गई। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि चोर को पकड़ लिया गया है। आरोपी मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का गिरबल बहेरिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। किसान की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *