संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:43 AM IST
बड़ोखर बुजुर्ग। मिशन शक्ति फेज-4 के ग्राम पंचायत पैगंबरपुर में ग्रामीणों को बाल विवाह व महिला उत्पीड़न को लेकर जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं की गोष्ठी कराई गई।
उन्हें बताया कि गया कि बाल श्रम, बाल विवाह और महिला उत्पीड़न समेत अन्य अपराध क्यों घातक हैं।
विद्यालयों में मिड डे मील को लेकर बच्चों को जानकारी दी गई। पुलिस टीम से कंचन पाठक, सोनी, अंकित यादव, खाद्य निरीक्षक सुरजीत मौजूद रहे।
