Spread the love


तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पवा में फौजी के घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चाेरी करने के नामजद आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार रात तकरीबन आठ बजे मुठभेड़ के बीच दबोच लिया। पैर में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसके पास से नकदी व जेवरात बरामद किए गए हैं।

बुधवार की रात पवा निवासी फौजी भूपेंद्र सिंह के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। गृहस्वामी के मुताबिक चोर 25 हजार रुपये और लाखों के जेवरात ले गए थे। वारदात के दौरान घर में काम करने वाली बाई जमुना ने एक चोर की पहचान कर ली थी। पुलिस ने नामजद आरोपी ग्राम पवा निवासी दीपक कुशवाहा सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार रात पुलिस पार्टी नवरात्र में शांति व्यवस्था के लिए भ्रमण पर थी। इसी दौरान पवा मार्ग पर पुलिस टीम को नहर की पहाड़ी के पास एक युवक जाता दिखा। इस पर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में युवक के पैर में गोली लगने से वह मौके पर गिर पड़ा। आरोपी के पास से एक तमंचा, चोरी के जेवरात, नकदी, मोबाइल और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने घायल को तत्काल सीएचसी भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी पर एसपी मोहम्मद मुश्ताक, एएसपी अनिल कुमार व सीओ कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

पुलिस पार्टी पर गश्त के दौरान चोरी के आरोपी ने हमला किया, इसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई जो आरोपी के पैर में लगी है। उसे उपचार के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। आरोपी गैंग सरगना है। उसके पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। -मोहम्मद मुश्ताक,एसपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *