Spread the love


फोटो-18 बोर्ड बैठक में मौजूद विधायक व पालिकाध्यक्ष। संवाद

बनेंगी पानी की टंकी, स्वच्छता के लिए भी होगा काम, पालिका की दूसरी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित

संवाद न्यूज एजेंसी

कालपी। नगर पालिका की दूसरी बोर्ड बैठक शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी एवं पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सभासदों ने 21 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव सर्वसम्मत से पारित किए गए।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही नगर का चहुमुखी विकास हो सकता है। आप सभी सदस्य मिलजुल कर सहयोग करें। लेखाकार हरिभूषण चौहान ने बताया कि इस बैठक में सदस्यों ने 21 करोड़ 28 लाख के प्रस्ताव को रखा गया। सभी को मंजूरी दी गई।

उन्होंने बताया कि 15 करोड़ 61 लाख की आय तथा प्रारंभिक अवशेष 5 करोड़ 67 लाख रूपये की धनराशि शामिल है। इस बैठक में नगरीय सड़क सुधार योजना, कान्हा गोशाला एवं पशु आश्रय योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना, राज्य वित्त आयोग, नया सवेरा योजना से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है।

बैठक में पालिका का वर्ष 2023-24 पुनरीक्षित बजट प्रस्तुत किया गया। बैठक में पेयजल की टंकी बनाने के लिए मोहल्ला उदनपुरा में जमीन का चयन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। वार्षिक बजट पालिका के मासिक आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर ईओ वेद प्रकाश यादव और सभासद कपिल शुक्ला, सुनील पटवा, शशि गुप्ता, नंदिनी जाटव, गीता पाल, विनीता देवी, राजू शेख, लाल खान आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *