नवरात्रि के उपलक्ष्य में गहोई महिला मंडल द्वारा डांडिया, गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया
झांसी के कस्बा मोठ मैं एक विवाह घर मे नवरात्रि के उपलक्ष्य में गहोई महिला मंडल मोठ द्वारा डांडिया-गरबा महोत्सब का आयोजन महिला मंडल की अध्यक्ष छाया नौगरैया की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम का सुभारम्भ अध्यक्ष छाया नौगरैया,सचिव वन्दना बिलैया,कोषाध्यक्ष उमा लोहिया,उपाध्यक्ष ममता सेठ एवं उपाध्यक्ष सोभा सेठ ने जगत जननी मां जगदम्बा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
आयोजन के दौरान आयोजित नृत्य प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।विजेताओं को पुरष्कृत किया गया।इस वर्ष गरबा क्वीन का ताज चंचल पोतदार के नाम रहा।गरबा क्वीन चंचल पोतदार को महिला मंडल अध्यक्ष छाया नौगरैया ने क्राउन एवं सेस पहनाया गया और और पुरष्कृत किया गया।

