Spread the love


ललितपुर। जनपद में संचालित तीन राजकीय हाईस्कूल विद्यालय उच्चीकृत हो गए है। इन उच्चीकृत हुए तीनों विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2024-25 से इंटरमीडिएट की कक्षाएं संचालित होगी। क्षेत्र में इंटरमीडिएट तक विद्यालय हो जाने से इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए काफी सहूलियत र।

जिले के दूरस्थ तहसील महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हैडी और पाली तहसील अंतर्गत ग्राम दूधई व डोंगराकलां में राजकीय हाईस्कूल विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों को हाईस्कूल तक की मान्यता होने के चलते इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल के बाद की शिक्षा पाने के लिए दूर दराज के इंटर कॉलेजों में जाने को विवश होना पड़ रहा था। दूर दराज के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए परेशान न होना पड़े। इसे देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से इन तीनों विद्यालयों को उच्चीकृत कर इंटरमीडिएट तक करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। हाल ही में शासन ने इन तीनों विद्यालय को इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत करने की स्वीकृति दे दी। इसके बाद यह तीनों विद्यालयों का नाम अब राजकीय इंटर कॉलेज कुम्हैडी, राजकीय इंटर कॉलेज दूधई और राजकीय इंटर कॉलेज डोंगराकलां हो गया है। विद्यालय को इंटरमीडिएट का दर्जा मिल जाने से स्थानीय छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। बच्चों को इंटर तक की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत होने के बाद विद्यालय में संसाधनों का भी विकास होगा। प्रयोगशाला, शिक्षण कक्ष, प्रसाधन, कॉमन रूम आदि बनाए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत हुए तीनों विद्यालयों में इंटर की कक्षाओं का संचालन शैक्षिक सत्र 2024-25 में शुरू हो जाएगा।

राजकीय इंटर कॉलेज कुम्हैडी, राजकीय इंटर कॉलेज दूधई और राजकीय इंटर कॉलेज डोंगराकलां इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत हो गए हैं। इनमें इंटर की कक्षाओं का संचालन शैक्षिक सत्र 2024-25 में शुरू हो जाएगा। इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत होने के बाद विद्यालय में संसाधनों को विकास होगा और प्रयोगशाला, शिक्षण कक्ष, प्रसाधन, कॉमन रूम आदि निर्मित होंगे।

ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक

पांच और राजकीय हाईस्कूल उच्चीकृत करने के लिए किए गए चिह्नित

इस वर्ष तीन हाईस्कूलों का उच्चीकरण कर इंटर तक हो जाने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अगले वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना में पांच हाईस्कूलों को उच्चीकृत करने के लिए चिह्नित कर लिया है। इसमें राजकीय हाईस्कूल विद्यालय धौरीसागर, राजकीय हाईस्कूल रमगढा, राजकीय हाईस्कूल दिदौनिया, राजकीय हाईस्कूल दैलवारा, राजकीय हाईस्कूल कल्यानपुरा शामिल है। इन पांचों राजकीय हाईस्कूल विद्यालयों को उच्चीकृत करने के लिए वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *