Spread the love


चित्रकूट । पुरानी पेंशन समेत अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में वन विभाग परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर मौन रहते हुए अपना विरोध जताया।

शनिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक वीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि सरकार के लिए यह चेतावनी है कि जिस प्रकार से महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के द्वारा अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे उसकी प्रकार यदि सरकार ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं दिया तो आंदोलन और तेज होगा। वन विभाग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार ने कहा कि सरकार कहती है कि कर्मचारियों को यदि पुरानी पेंशन दी जाएगी तो सरकार को आर्थिक बोझ पड़ेगा, तो स्वयं यदि पुरानी पेंशन लेेते हैं तो क्या सरकार पर आर्थिक दबाव नहीं पड़ता।

सेवानिवृत्त चंद्रमोहन द्विवेदी ने कहा कि अगर न्यू पेंशन स्कीम इनती अच्छी है तो समस्त जनप्रतिनिधि भी मात्र एक पेंशन न्यू पेंशन लें क्यों दो-तीन पेंशन पुरानी पेंशन के रूप में ले रहे हैं। जगबली सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल नहीं किया तो खामियाजा वर्षा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर कृष्णपाल सिंह, मंगलेश गुप्ता, अशोक कुमार, नारायण सिंह, दानिश वसीम, प्रयागदत्त, रमेश कुमार पटेल, रामनरेश सिंह, राजकुमार वर्मा, समीरा प्रताप सिंह, महेंद्र कुमार, रजनीश, कैलाश प्रकाश चौबे व शिवबरन सिंह आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *