बांदा। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंंच (एनआईसीए) ने नई पेंशन योजना के विरोध में विकास भवन में धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नई पेंशन योजना को निरस्त कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने की मांग की।
कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, रामकृष्ण त्रिपाठी, अनुज गुप्ता, रश्मि द्विवेदी, पुष्पांजलि पाठक, पुष्पा प्रियदर्शी, जया सिंह, रश्मि देवी, आलोक द्विवेदी, रवीन्द्र पांडेय, कमलेश प्रजापति, कोमल सिंह, आनन्द यादव, पंकज कुशवाहा, लवकुश, अखिलेश पटेल धर्मेंद्र, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
