Spread the love


उरई। डकोर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मौखरी, कुईया, कन्या प्राइमरी विद्यालय कुकरगांव, प्राथमिक विद्यालय कुकरगांव, प्राथमिक विद्यालय मगरांया, प्राथमिक विद्यालय अजनारी,उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) सेसा, प्राथमिक विद्यालय चिल्ली समेत आठ स्कूलों को निपुण घोषित किया गया है।

प्राथमिक विद्यालय मौखरी क्षेत्र डकोर विद्यालय निपुण हुआ। निपुण आकलन के लिए डायट प्रवक्ता ब्रजेंद्र सौनकिया, बीईओ डकोर ज्ञानप्रकाश अवस्थी, एआरपी देवेंद्र सविता, डॉ. शत्रुघन राजपूत, मनीष गुप्ता ने कक्षा एक, दो व तीन का विशेष आकलन किया। निपुण लक्ष्य एप द्वारा सभी छात्र-छात्राओं का आकलन किया गया। आकलन में 90 प्रतिशत रिजल्ट आया।

प्राथमिक विद्यालय मौखरी को निपुण विद्यालय घोषित कर प्रधानाध्यापिका डॉ. ममता स्वर्णकार, निधि गुप्ता, रीता साहू, सृष्टि गौतम को प्रमाणपत्र दिया। प्राथमिक विद्यालय मंगराया का डायट प्राचार्य रविंद्र सिंह, प्रवक्ता त्रिलोकी सिंह, एस आरजी लोकेश पाल, अभिलाष तिवारी ने निपुण घोषित कर प्रधानाध्यापिका अनुराधा चौहान, राधा गुप्ता, मुसीमा खानम आदि मौजूद रहे।

बीईओ ज्ञानप्रकाश अवस्थी ने बताया कि दिसंबर 2023 तक डकोर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय के सभी स्कूल निपुण हो जाएंगे। निपुण आकलन कक्षा एक दो और तीन का किया गया। उन्होंने बताया कि डकोर ब्लॉक प्रदेश के उन 100 ब्लॉकों में शामिल है, जहां शत प्रतिशत स्कूलों को निपुण घोषित किया जाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *