Spread the love


चित्रकूट। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर जानकीकुंड में बेहद सतर्कता बरती जा रही है। पीएम की सुरक्षा के लिए 12 सदस्यों की विशेष टीम ने केंद्रीय पुलिस बल के साथ फिर से हेलीपैड और अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के विमान के लिए पांच हेलीपैड बनाए गए हैं। तीन विद्याधाम परिसर और दो आरोग्यधाम में बनाए गए हैं। सुरक्षा टीम ने प्रधानमंत्री के विशेष विमान के लिए बने हेलीपैड में कई बदलाव करने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 27 अक्तूबर को सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंंड मप्र चित्रकूट आने का कार्यक्रम है। सोमवार को दिल्ली से आई प्रधानमंत्री की सुरक्षा वाली विशेष एसपीजी टीम ने विद्याधाम परिसर में बने तीन हेलीपैड का निरीक्षण किया। पीएम के विशेष विमान के उतरने वाले हेलीपैड स्थल पर टीम ने कई बदलाव के निर्देश दिए हैं। टीम ने हेलीपैड स्थल के पास बने सद्गुरु सभागार का निरीक्षण किया। यहां पीएम नाश्ता कर अस्पताल का लोकार्पण करने जाएंगे। जिस रास्ते से पीएम अस्पताल जाएंगे, वहां नई सड़क बना दी गई है। अस्पताल के अंदर ही स्टेडियम में पंडाल और मंच बन रहा है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आने की संभावना

प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भी आने की संभावना है। इनके लिए आरोग्यधाम में दो हेलीपैड बनाये गए हैं। हालांकि कार्यक्र्रम गैरराजनैतिक है, लेकिन नियमत: प्रधानमंत्री का जिस राज्य में जाना होता है, वहां के मुख्यमंत्री को स्वागत करना होता है।

तीन घंटे तक सुरक्षा व्यवस्था पर किया मंथन

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपीजी व केंद्रीय पुलिस बल के अधिकारियों ने सतना डीएम अनुराग वर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता व जानकीकुंड अस्पताल के निदेशक डॉ. बीके जैन, ऊषाजैन, दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शिशिर पांडेय आदि के साथ अस्पताल के सभागार में तीन घंटे तक बैठक की। इसमें कार्यक्रम में आने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली गई। निर्देश दिए कि जानकीकुंड से श्रीतुलसीपीठ आश्रम तक मार्ग के दोनों ओर की दुकानें बंद रहेंगी। घरों की छतों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *