बांदा। आर्य कन्या इंटर काॅलेज में मंडलीय कला उत्सव कार्यक्रम हुआ। शास्त्रीय संगीत बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज बांदा के आदर्श शुक्ला प्रथम, बालिका वर्ग में ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज अतर्रा की खुशी शुक्ला प्रथम रहीं।
संगीत (गायन) पारंपरिक लोक संगीत बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज कुरारा हमीरपुर के हर्ष कुमार प्रथम, बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर की निर्मल प्रथम रहीं। संगीत (वादन) अवनद्ध वाद्य, बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज कुरारा के वैभव प्रथम, बालिका वर्ग में चित्रकूट इंटर काॅलेज कर्वी की तृप्ति त्रिपाठी प्रथम, संगीत (वादन) स्वर वाद्य बालिका वर्ग में चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी की तारा देवी प्रथम, नृत्य (शास्त्रीय) बालक वर्ग में जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू के अंशू पाल प्रथम, बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कालेज महोबा की नीतू प्रथम रहीं।
नृत्य (लोक नृत्य) बालक वर्ग में जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू के शैलेन्द्र प्रथम, बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांदा की शौर्या गुप्ता प्रथम, दृश्य कला (द्विआयामी) बालक वर्ग में चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के शुभम कुमार प्रथम, बालिका वर्ग में परमहंस रणछोड़ दास इंटर कॉलेज खप्टिहाकलां बांदा की रागनी भारती प्रथम, दृश्य कला (त्रिआयामी) बालक वर्ग में चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के हरवेश कुमार पाल प्रथम, बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महोबा की वसुंधरा रैकवार प्रथम, स्थानीय खेल खिलौने बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर की खुशी प्रजापति प्रथम रहीं।
नाटक (एकल अभिनय) बालक वर्ग में हिन्दू इंटर कॉलेज अतर्रा के राजेश कुमार वर्मा प्रथम, बालिका वर्ग में आर्य कन्या इंटर कॉलेज बांदा की प्रियांशी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताएं राजकीय इंटर कॉलेज बांदा के उप प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार दीक्षित की देखरेख में हुईं। डीआईओएस विजय कुमार ने विजयी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाणपत्र दिए। नोडल अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बांदा धर्मराज, आर्य कन्या इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्या पूनम गुप्ता, धनंजय सिंह, उमाकांत द्विवेदी, वरिष्ठ संगीताचार्य योगेश सिन्हा, नृत्य विशेषज्ञ श्रद्धा निगम भी मौजूद रहे।
