संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 13 May 2023 12:46 AM IST
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के पास गुरुवार की रात प्राइवेट बस व आलू लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें ट्रक व बस चालक दोनों घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रक ड्राइवर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।
भाटी कला आसपुर देवसरा थाना पट्टी प्रतापगढ़ निवासी ट्रक चालक बलराम यादव (47) सोरांव कस्बा से आलू लादकर मध्य प्रदेश क्षेत्र के जबलपुर जा रहा था। जैसे ही वह अर्जुनपुर गांव के पास पहुंचा तो पहाड़ी से आ रही खाली प्राइवेट बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक बलराम व प्राइवेट बस चालक राममूरत घायल हो गए। आनन-फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बलराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जहां उसकी मौत हो गई। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे राजकुमार ने बताया कि बलराम के दो लड़के व एक लड़की है। पत्नी बड़का देवी रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष नागेंद्र नागर ने बताया कि क्षतिग्रस्त बस व ट्रक को थाने में खड़ा करा लिया गया है।
