कोंच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयदशमी पर मंगलवार को कोंच संघ इकाई के तत्वावधान में पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर के अलावा जिला व क्षेत्र के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। समापन पर शस्त्र पूजन किया गया।
शुभारंभ बजरिया स्थित महंत जी के हाते से किया गया। संघ का घोष संजय सोनी, विनय झा, आशुतोष रावत, शिवम लखेरा, विविध श्रीवास्तव, कमल सोनी, ध्रुव सोनी, मुरलीधर पाटकार, सागर बोहरे, अन्नू गहलोत, अर्पित वाजपेयी आदि कार्यकर्ता बजा रहे थे। सेनापति के रूप में घोष दंड लेकर नृसिंह गहरवार नेतृत्व कर रहे थे। दो कतारों में पथ संचलन प्रारंभ हुआ और मालवीयनगर, सुभाषनगर, पटेलनगर, स्टेट बैंक, चंदकुआं, चौकी तिराहा होकर रेलवे क्रॉसिंग से होता हुआ मंडी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में समाप्त हो गया। संचलन मार्ग में कई जगह घरों से पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान जिला प्रचारक शिवम, सियाराम आचार्य, ऋषभ गिरवासिया, विधायक मूलचंद्र निरंजन, सुदर्शनपाणि महंत आदि मौजूद रहे।
