तिंदवारी। मुंगुस गांव स्थित सिंहवाहिनी मंदिर प्रांगण में आयोजित दंगल में क्षेत्रीय व अन्य जिलों से आए पहलवानों ने दाव पेंच आजमाए। दंगल की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर किया।
मथुरा के शिवा और हमीरपुर के कुलदीप के बीच चली करीब 13 मिनट तक कुश्ती में खूब वाहवाही मिली। अंत में मथुरा के शिवा ने हमीरपुर के कुलदीप को पटखनी दी। दोनों पहलवानों के दमखम को देख दर्शक यही अनुमान लगा रहे थे कुश्ती बराबरी पर छूटेगी।
मुंगुस के चुन्नू ने गिरवा के देवराज को पटखनी दी। मेरठ के गौरव ने टेंडा के वीरेंद्र को, हमीरपुर के हुकुम ने मेरठ के शुभम को हराया। मुंगुस के नंदू व पड़री के शिवबरन, खैरेई के रोहित व पपरेंदा के मनीष के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। उत्तरी सहकारी समिति के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने पहलवानों को पुरस्कार सौंपे। इस दौरान मुंगुस प्रधान रामस्वरूप वर्मा, कुरसेजा चौकी इंचार्ज राजेश कुमार, पूर्व बुंदेलखंड केसरी कल्लू पहलवान आदि रहे।
