चित्रकूट। शहीदों की याद में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम ऐतिहासिक स्थल गणेश बाग में आयोजित किया गया। इसमें सांसद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ 75 पौधे रोपे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि आज हम आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। भारत ने बदलाव किए हैं। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम को चला रहे हैं। चित्रकूट का रूप बदला है। जिले का कायाकल्प हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि जिले में पहली बार मड़फा मंदिर के पहाड़ का सौंदर्यीकरण होने जा रहा है। पीएम ने महिलाओं को नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत 33 प्रतिशत आरक्षण भी पास कराया।
डीसीबी के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि गांव-गांव के घर-घर से मिट्टी निकाल कर जिलास्तरीय कार्यक्रम हो रहा,जो ऐतिहासिक कार्य है। यह लखनऊ से होकर दिल्ली में एकत्रित किया जाएगा। डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि सरकारी योजनाओं का क्रियावंयन सही तरीके से कराया जा रहा है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद द्विवेदी, रामनगर ब्लाक प्रमुख गंगाधर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
