Spread the love


जालौन। कर्नाटक में रहने वाले दंपती के बेटे को बरगलाकर गांव स्थित उसके घर में कुछ लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली के ग्राम धंतौली निवासी पानकुंवर पत्नी शिवनारायण कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि वह कर्नाटक में पति और परिवार के साथ पानी पूरी का काम करती है। करीब दो माह पूर्व उनका 15 वर्षीय छोटा बेटा कृषभ घर पर पढ़ाई करने के लिए आ गया था। गांव में उसका शिवम व जितेंद्र के साथ मिलना जुलना था। एक दिन शिवम ने कृषभ से कुछ रुपये मांगे। कृषभ ने रुपये देने से इन्कार दिया। अगले दिन जब फिर शिवम ने रुपये मांगे तो कृषभ ने बताया कि रुपये तो नहीं हैं। घर में कुछ जेवर हैं। शिवम के फुसलाने पर कृषभ ने सात सितंबर को घर में संदूक के नीचे गड्ढे में रखे जेवर में से मंगलसूत्र निकालकर दे दिया। यह शिवम ने भी देख लिया।

अगले दिन शिवम ने पार्टी की। शिवम, जितेंद्र और शिवम के पिता नरेंद्र ने कृषभ को भी इसमें बुलाया। इसके बाद ये लोग उसके घर पहुंचे और संदूक के नीचे तीन गड्ढों में रखे मंगलसूत्र, बृजबाला, सोने की अंगूठी, दो ओम, पायल आदि सामान के साथ दो लाख रुपये चुरा ले गए। अगले दिन चोरी की सूचना कृषभ ने उन्हें दी।

कर्नाटक से आकर उन्होंने पुलिस को चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने शिवम, जितेंद्र, नरेंद्र समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *