उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने अस्थायी गोशाला जखौली का निरीक्षण किया। गोशाला में 114 गोवंश मिले। गोशाला का बोर्ड न होने पर नाराजगी जताई।
वीडीओ को निर्देश दिए कि गोशाला का नाम मुख्य द्वार पर लिखवाया जाए। गोवंशों के लिए नेपियर घास की समुचित व्यवस्था की जाए। रोस्टर बनाकर सफाईकर्मी लगाकर दिन में दो बार साफ-सफाई कराई जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। ग्राम प्रधान से गोशाला में खड़ंजा और परिसर के चारों तरफ छायादार पौधों का रोपण कराने को कहा। उन्होंने रजिस्टर ठीक रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम विशाल यादव, वीडीओ शिल्पी राजपूत, प्रधान देशराज आदि मौजूद रहे।
