Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sat, 28 Oct 2023 12:51 AM IST

बांदा। जारी और बरगहनी गांव के बीच स्थित भैरम बाबा देव स्थान पर पीपल के पेड़ से मजदूर का शव फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फील्ड यूनिट से घटनास्थल की जांच कराई।

देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी गांव निवासी राकेश वाल्मीकि (32) शादी-विवाह में बैंड बजाने का काम करता था। वह अपनी बुआ राजाबाई के घर जारी गांव में रहता था। उसका शव देहात कोतवाली क्षेत्र के भैरम बाबा स्थान पर शुक्रवार को सुबह पीपल के पेड़ से दुपट्टे से लटका मिला।

बुआ ने बताया कि गांव के पड़ोस में दहिनवारा का कार्यक्रम था। उसका पुत्र बच्चा और राकेश दोनों वहां बैंड बजाने गए थे। वहां दोनों का आपस में विवाद हो गया। जिससे राकेश नाराज होकर शराब के नशे में रात आठ बजे आया और घर से चला गया। सुबह होने पर उन्हें ग्रामीणों से सूचना मिली।

मृतक के बड़े भाई रामबाबू ने बताया कि बुआ के घर में आपसी विवाद हुआ था। बहन मिथिला ने साजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी जयचंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी लग रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *