Spread the love


ललितपुर। कस्बा जखौरा में 33/11 केवी उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता हरप्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बताया कि 26 अक्तूबर की दोपहर को वह ग्राम मिनौरा में बिजली चेकिंग करने के लिए गया था। चेकिंग के दौरान जब उसने शिवराज निवासी ग्राम मिनौरा को उसके घर में लगे मीटर दिखाने को कहा तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसे जमीन पर गिरा दिया और मारपीट करने लगा। साथी कर्मचारियों और गांव के लोगाें ने उसे बचाया। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *