
जगतगुरु रामभद्राचार्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
– फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चित्रकूट दौरे पर पहुंचे। इससे पहले विद्याधाम हेलीपैड पर प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा, जिसके साथ दो अन्य हेलीकॉप्टर सुरक्षा में पहुंचे थे। यहां मध्य प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
इसके बाद प्रधानमंत्री अपने वाहनों के विशेष काफिले के साथ रघुवीर मंदिर के लिए रवाना हुए। रघुवीर मंदिर में पूजन के बाद प्रधानमंत्री ने श्री राम संस्कृत महा विद्यालय के पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इसके बाद वह विद्या धाम जानकी कुंड अरविंद भाई मफतलाल की समाधि स्थल पर पहुंचे।
यहां प्रधानमंत्री अरविंद भाई मफतलाल की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए दो दोहे से चित्रकूट की महिमा बताई। पहले बोले कि चित्रकूट सब दिन बसत प्रभु सिया लखन समेत और दूसरे में बताया कामद गिरि भे राम प्रसाद अव लोकत अप।
