Spread the love


Mangu Bhai Patel and Shivraj Singh Chauhan reached Chitrakoot, will participate in every program of PM

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल हेलीपैड पर उतरे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चित्रकूट जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के पूर्व उनके स्वागत के लिए मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से चित्रकूट पहुंच चुके हैं। दोनों का हेलीकॉप्टर अलग-अलग आरोग्यधाम हेलीपैड पर  उतर गया है।

इसके बाद दोनों जानकीकुंड अस्पताल के कार्यक्रम स्थल पहुंचे हैं। नरेंद्र मोदी दोपहर 1:40 पर आएंगे मध्य प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के साथ हर कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री जानकी कुंड के सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के संस्थापक दिवंगत अरविंद भाई मफत लाल जयंती कार्यक्रम पर शामिल होने आ रहे हैं।

यहां पर रघुवीर मंदिर में पूजन कर श्री राम संस्कृत महाविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद समाधि स्थल पर पूजन श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल का शुभारंभ भी करेंगे। जानकी कुंड अस्पताल के कुछ लोगों को एक सभा में संबोधित करने के बाद वह तुलसी पीठ में जगतगुरु रामभद्राचार्य से मिलने जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *