Spread the love


बांदा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) में शनिवार को पहली पाली में एक नकलची पकड़ा गया। छात्र डिवाइस के माध्यम से नकल कर रहा था। फ्लाइंग स्कॉट ने उसकी हरकत को देख लिया और फिर उसकी कॉपी को कब्जे में लेते हुए उसके पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं दोनों पालियों में 13151 में 5648 ने परीक्षा छोड़ी।

जिले में शनिवार और रविवार को 14 परीक्षा केंद्रों में पेट की परीक्षा चल रही है। जिसके लिए 26304 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहले दिन पहली पाली में 6576 देनी थी। पहली पाली में 3768 परीक्षार्थी उपस्थित थे, जबकि 2808 ने परीक्षा छोड़ दी।

दूसरी पाली में 3736 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 2840 अनुपस्थित रहे। एडीएम न्यायिक एमपी सिंह ने बताया कि पहली पाली में भगवत प्रसाद मेमोरियल इंटर काॅलेज में पहली पाली में प्रयागराज निवासी पंकज मौर्या डिवाइश के माध्यम से नकल करते हुए पाया गया। उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है। उसकी कॉपी जब्त कर ली गई। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है, जेल भेजा जाएगा।

बांदा। पेट की परीक्षा छूटने पर शहर में जाम की स्थिति बन गई। यह परीक्षा दो पालियों में थी। दोनों ही पालियों में साढ़े सात हजार से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। इस वजह से परीक्षा छूटने के दौरान यातायात काफी प्रभावित हुआ।

शहर में जाम की सबसे ज्यादा समस्या रेलवे स्टेशन के पास रही। यहां स्टेशन से पीली कोठी तक जाम लगा रहा। ओव ब्रिज पर भी वाहन फंसे रहे। कई बड़ी गाड़ियां तो फंसी हीं, दोपहिया वाहन भी निकल नहीं पा रहे थे। एक घंटे से ज्यादा समय तक यह समस्या बनी रही। उसके शाम को पांच बजे भी जब परीक्षा छूटी तो जाम की स्थिति बनी ही। एडीएम एमपी सिंह ने बताया कि रविवार को भी 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *