Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sun, 29 Oct 2023 11:11 PM IST

सरैंया(चित्रकूट)। सरैंया चौकी के दो सिपाहियों को उच्चाधिकारियों को बिना सूचना देकर गांव जाकर आरोपियों की तलाश व वीडियो बनाने के मामले में निलंबित किया गया है। इन दोनों सिपाहियों की ग्रामीणों से नोंकझोंक व मारपीट भी हुई थी।

थाना मानिकपुर के सरैंया चौकी के गढचपा गांव के छेरिहाई भौटी के पास कुछ लोग पत्थर खनन कर रहे थे। शनिवाार को चौकी के दुर्गेश कुमार व रविशंकर कोर्ट का सम्मन तामील कराने के लिए गांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में खनन का वीडियो बनाने लगे। इस पर खनन करने वालों से सिपाहियों की मारपीट हुई। किसी तरह वहां से भाग कर आए सिपाहियों ने चौकी में सूचना दी। इस पर गांव के नत्थू व वीरू के खिलाफ सरकारी काम में बाधा व जान से मारने का प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी वृंदा शुक्ला ने दोनों सिपाहियों पर लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित कर जांच शुरु कराई है। दोनों सिपाहियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। मानिकपुर थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि इसी मामले में नामजद आरोपी नत्थू व वीरू की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *