Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 01 Nov 2023 12:58 AM IST

बांदा। बेटे से किसी बात पर हुई कहासुनी से नाराज मां ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पति खेत में था। छोटे बेटे ने उसे फंदे से लटका देखा तो जानकारी हो सकी।

गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव निवासी चंदा देवी (37) अपने घर में थी। घरेलू कामकाज को लेकर उसका बड़े पुत्र आशीष से सोमवार को सुबह कहासुनी हो गई। इससे नाराज चंदा ने घर की अटारी में लगी पटिया से अपनी साड़ी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद उसके छोटे पुत्र मनीष ने उसे फंदे से लटका देखा तो पिता को जानकारी दी।

पति ठाकुरदीन ने बताया कि वह नरैनी में अधिवक्ता हैं। गांव में खेती भी देखते हैं। घटना के समय वह खेत पर थे। मां-बेटा की आपस में कुछ कहासुनी हुई थी। उन्होंने बताया कि मृतका जिद्दी स्वभाव की थीं। इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। उनके दो पुत्र तीन पुत्रियां हैं।

मृतका के मायके खरेला गांव से पिता किलेदार और भाई बच्चू भी पोस्टमार्टम में मौजूद रहे। गिरवां थाना इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि परिजन जिद्दी स्वभाव बता रहे हैं। बेटे से घरेलू बात पर नाराजगी होना भी बता रहे है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *