Spread the love


बांदा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में जिले में 10 वीं में ईशान बाजपेयी ने 98.2 और 12 वीं में छात्रा आकांक्षा श्रीवास्तव ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। दोनों टॉपर सेंट जेवियर्स स्कूल के हैं। रिजल्ट में छात्रों का दबदबा रहा है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें छात्रों का दबदबा रहा है। सेंट जेवियर्स के अलावा सेंट मेरीज हायर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा वर्तिका पटेल 95 फीसदी अंक हासिल कर टॉपर बनीं। दूसरे स्थान पर सौम्या पाल (94.40 फीसदी) और तीसरे स्थान पर श्रेया पाल (93.60 फीसदी) रहीं।

हाईस्कूल में मयंक गुप्ता 95.40 फीसदी अंक पाकर स्कूल टॉपर रहे। यशवर्धन गुप्ता (94.40 फीसदी) और कार्तिक सोनी (94.20 फीसदी) क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। सेंट जॉर्ज स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 10वीं में लक्ष्य मसुरहा ने 92 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। जानवी सिंह (89 फीसदी) दूसरे और सौम्य खरे (87 फीसदी) तीसरे स्थान पर रहीं।

विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 12वीं में सुप्रिया मिश्रा 95.2 फीसदी अंक पाकर स्कूल टॉपर रहीं। सामर्थ बोस ने 94.8 फीसदी अंक लेकर द्वितीय और अनन्या 92 फीसदी अंक पाकर तृतीय रहीं। सुजल ने 91.2 व अक्षरा निगम ने 90.6 फीसदी अंक पाए। 10वीं में कुशाग्र बैघ ने बाजी मारी। 97 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बने। दिव्यांशु यादव (95.8) द्वितीय और हंसराज गुप्ता (95.6 फीसदी) तृतीय रहे।

संत तुलसी पब्लिक स्कूल में 12वीं के छात्र प्रिंस रैकवार 91.2 फीसदी और 10वीं में कालीकांत 96.5 फीसदी अंक पाकर विद्यालय टॉपर बने। प्रबंधक संत कुमार ने बताया कि 10वीं का नतीजा 99.3 फीसदी और 12वीं का परिणाम 80 फीसदी रहा।

सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के प्रबंधक एनके चौधरी ने बताया कि जिला टॉपर के अलावा 12वीं में सिमरन साहू 92.8 फीसदी अंक पाकर स्कूल में दूसरे और अंतरिक्ष सिंह 87.6 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह 10वीं में जिला टॉपर ईशान के अलावा प्रतीक गुप्ता 97.4 फीसदी अंक पाकर स्कूल में द्वितीय और अनुश्का मौर्या 96.2 फीसदी अंक लेकर तृतीय रहीं। विभिन्न विद्यालयों में प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों ने मेधावियों का मुंह मीठा कराकर शाबासी दी। मेधावियों के घरों में भी जश्न का माहौल रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *