Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Thu, 02 Nov 2023 12:16 AM IST

चित्रकूट। कृषि योग्य भूमि पर हुए आवास निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया है। चित्रकूट विकास प्राधिकरण की टीम ने मुख्यालय से सटे गढीवा गांव में 150 खंभे (पिलर) बुलडोजर के जरिए ध्वस्त कर दिए गए।

धर्मनगरी में पर्यटन विकास के संभावनाओं के चलते यहां लंबे अरसे से नियमों को ताक पर रखकर जमीन खरीद फरोख्त का कारोबार चल रहा था। पिछले एक साल से जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने इस मामले में बेहद सख्ती कर रखी है। उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं कि आवासीय जमीनों को प्लाट के रूप में बेचने के लिए विकास प्राधिकरण से स्वीकृति प्राप्त कर ली जाए।

जिससे शासन को राजस्व की प्राप्ति हो और भवन के लिए जमीन खरीदने वालों को भविष्य में किसी समस्या का सामना न करना पडे। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों को ताक पर रखकर जमीन का कारोबार कर रहे थे।

सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ीवा गांव में विकास प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण के अवर अभियंता आनंद प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि अवैध रूप से प्लाटिंग के मामले में लगातार लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *