चित्रकूट। सहकारी समितियों पर खाद पर्याप्त होने के दावे के बावजूद किसानों को खाद के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। किसान खाद लेने के लिए सुबह से लंबी लाइनें लगा रहे हैं।
जनपद में 39 सहकारी समितियों में पर खाद उपलब्धता के दावे किए जा रहे है। फिर भी समितियों में किसानों सुबह से ही लाइन लगा लेते हैं। फिर शाम को मायूस होकर घर लौटना पड़ता है। फिलहाल अभी रबी की बुआई की शुरुआत है अधिकतर किसान डीएपी लेना चाहते है, लेकिन डीएपी खाद की कमी है।
गल्ला मंडी के इफ्को के गोदाम व कर्वी सहकारी समिति में किसानों की लंबी लाइन लग रहीं हैं। किसानो को कहना कि दो से तीन दिन चक्कर लगाने के बाद बड़े मुश्किल से खाद उपलब्ध होती है। खोही समिति में खाद लेने आए कमलेश कुमार, राजू ने बताया कि समिति में डीएपी खाद न मिलने के कारण मजबूरी में घर जाना पड़ता है।
जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ल ने बताया कि इस समय यूरिया की खाद 3200 एमटी व 1146 एमटी डीएपी की खाद उपलब्ध है। खाद की कमी नहीं है। किसान परेशान न हो सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
