Spread the love


Varanasi Mayor Election Result: BJP has occupied the mayor's seat in Varanasi since 1995, will the equation ch

वाराणसी में मेयर पद के प्रत्याशी सुभाष चंद्र मांझी, डॉ. ओपी सिंह, अशोक तिवारी और अनिल श्रीवास्तव (बा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी का नया मेयर कौन होगा और मिनी सदन में किसे बहुमत मिलेगा, इस पर देशभर की निगाहें टिकी हैं। मेयर की सीट 1995 से ही भाजपा के पास है। पार्टी ने बनारस के विकास मॉडल और प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चुनाव लड़ा है। जो भी नेता आए, उन्होंने ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनवाने की अपील की है। अब जनता ने अपील को किस अंदाज में लिया, यह शनिवार को मतगणना के साथ साफ हो जाएगा। हालांकि, सपा और कांग्रेस भी मजबूती से चुनाव लड़ने का दावा किया है। बसपा व आप ने भी लड़ाई को दिलचस्प बनाने का प्रयास किया है। अब देखना है कि विपक्ष भगवा किले में सेंधमारी कर पाता है या नहीं?

यह भी पढ़ें- UP Nikay Chunav Result Live: यूपी निकाय चुनाव का रिजल्ट आज,वाराणसी में बढ़ीं प्रत्याशियों की धड़कनें, हर अपडेट

पहड़िया में 27 चक्रों में होगी वोटों की गिनती

पहड़िया में 27 चक्रों में वोटों की गिनती होगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीसी कैमरों से निगरानी के साथ ही सादे ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो पूरे माहौल पर नजर रखेंगे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *