संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:42 PM IST
नरैनी। चोरों ने दिन दहाड़े घर में घुसकर नगदी समेत गृहस्थी का समान चोरी कर लिया। मकान मालिक ताला बंदकर बाजार में खरीदारी के लिए आई थी। कोतवाली क्षेत्र के बरुआ स्योढ़ा गांव की रहने वाली नन्हिया मंगलवार को बाजार करने गई थी।उसी समय घर के पिछवाड़े से चोर अंदर प्रवेश कर गए। घर में रखे दो हजार नगद व गृहस्थी का पूरा समान ले गए।
पीड़िता ने बताया कि पति जंगी के न रह जाने के बाद वह इधर-उधर मजदूरी कर किसी तरह अपना पेट पाल रही थी। इसी प्रकार से पनगरा गांव में रात के समय राजेन्द्र तिवारी के दो मोबाइल सेट जिनकी कीमत तकरीबन 30 हजार रुपए, और बाबू खान का मोबाइल कीमत 10 हजार और मध्यप्रदेश के गनीवा निवासी पनगरा अपने बहन के घर आया गुलाब आरख का मोबाइल फोन कीमत 10 हजार रुपये सोते समय सभी के मोबाइल चोरों ने घर से गायब कर दिए।
–
