Spread the love


08:17 AM, 13-May-2023

समाजवादी पार्टी पर बसपा भारी

सहारनपुर में समाजवादी पार्टी पर बसपा भारी पड़ रही है। यहां बसपा प्रत्याशी आगे चल रही हैं।

08:16 AM, 13-May-2023

गोरखपुर और प्रयागराज सीट के अभी रुझान सामने नहीं आए

गोरखपुर और प्रयागराज सीट के अभी रुझान सामने नहीं आए हैं। 17 में से चार सीटों पर रुझान सामने आए हैं। इनमें आठ पर भाजपा, चार पर सपा और एक पर बसपा आगे है।

08:15 AM, 13-May-2023

मेरठ में सीमा प्रधान ने बढ़त बनाई

मेरठ में सीमा प्रधान ने बढ़त बनाई। वाराणसी और लखनऊ में भाजपा आगे। कानपुर और मुरादाबाद में सपा आगे। 

08:14 AM, 13-May-2023

मुरादाबाद और मेरठ से सपा आगे

मुरादाबाद और मेरठ से समाजवादी पार्टी आगे चल रही है

08:13 AM, 13-May-2023

सहारनपुर में बसपा आगे

निकाय चुनाव में 17 नगर निगमों में से 12 के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। इसमें भाजपा सात, सपा चार और एक पर बसपा आगे है

08:12 AM, 13-May-2023

सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती

देवरिया के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले नगर पालिका परिषद देवरिया की मतपेटी का खुली है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है।

08:11 AM, 13-May-2023

शुरू हुई मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

मऊ में निकाय चुनाव में मतदान के बाद शनिवार को मतगणना शुरू हुई। नगर पालिका मऊसहित दस नगर पंचायतों में हुए मतदान की गणना के लिए जिला मुख्यालय के डीसीएसके पीजी कॉलेज सहित अन्य तीन स्थानों पर सुबह से ही मतगणना एजेंटों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और बीएसएफ तब भी तैनात रही। मतगणना स्थल पर मतगणना एजेंटों की तलाशी के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। वहीं मतगणना स्थल के पास से आने जाने वाली रास्ते पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।मतगणना  सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई।

08:11 AM, 13-May-2023

मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई

लखीमपुर की राजापुर मंडी मतगणना स्थल पर सुबह पहुंचे कर्मचारियों ने अपनी अपनी ड्यूटी ली और इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई।

08:10 AM, 13-May-2023

बरेली कॉलेज में मतगणना शुरू होने से पहले मतगणना कक्ष संख्या 13 में पंखा गिर गया। इससे खलबली मच गई। बड़ा हादसा टल गया है। सहारनपुर में मतगणना स्थल पर अंदर जा रहे एजेंटों की पुलिसकर्मी तलाशी लेते दिखाई दिए।

08:08 AM, 13-May-2023

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जालौन में मतगणना स्थल पर सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना केंद्रों पर भारी संख्या फोर्स की तैनाती करने के साथ ही आरओ और एआरो की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी उम्मीदवार सुबह-सवेरे मंदिरों के दर्शन पूूजन करने के उपरांत मतगणना केंद्र पर पहुंच चुके हैं। जिले की दो नगरपालिका और पांच नगर पंचायतों में 79 अध्यक्ष और 776 सभासद पदों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। गोरखपुर में भी मतगणना स्थल पर बसपा प्रत्याशी नवल किशोर नथानी पहुंच गए हैं।

08:07 AM, 13-May-2023

जांच के बाद दिया प्रवेश

बरेली में मतगणना स्थल पर प्रवेश के दौरान प्रत्याशी उनके समर्थक, मतगणना कर्मचारी सभी की जांच की गई, पान मसाला गुटखा बीड़ी सिगरेट तंबाकू आदि लेकर प्रवेश करने वालों को रोका जा रहा। संबंधित वस्तु जमा कराने के बाद ही प्रवेश मिल रहा है।

08:06 AM, 13-May-2023

प्रत्याशी और एजेंट के वाहन रोकने पर बहस

बरेली कॉलेज में काउंटिंग के लिए जाते समय प्रत्याशी और एजेंट के वाहन रोकने पर बहस हो गई। वाहन लेकर अंदर प्रवेश करना मना है। स्टैंड में ही गाड़ी खड़ा करा रहे थे। इसी बात पर बहस हुई। बरेली कॉलेज परिसर के अन्य सभी गेट पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद है, भारी फोर्स के अलावा मेटल डिटेक्टर से प्रत्याशियों और एजेंटों को गुजार कर प्रवेश दिया जा रहा है।

08:02 AM, 13-May-2023

अखिलेश यादव ने सवाल उठाए

मतणना शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आंकड़े बताता जाएगा जिससे जन विश्वास बना रहे।

08:00 AM, 13-May-2023

वोटों की मतगणना शुरू

 शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इसका फैसला आज होगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना शुरू हो गई है।

07:54 AM, 13-May-2023

सीसीटीवी लगेंगे, चरणवार घोषित होगा परिणाम

मतगणना कैमरों की निगरानी में होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा है कि इसके लिए स्ट्रांग रूम में रिकार्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। वीडियोग्राफी भी कराई जाए। साथ ही यहां लाउड स्पीकर लगाए जाएं और प्रत्येक राउंड का परिणाम लाउड स्पीकर पर घोषित किया जाए। मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों को मतगणना की जानकारी लाउडस्पीकर से दी जाए। किसी भी वीआईपी, सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को मतगणना एजेंट न बनाया जाए। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर एक कंट्रोल रूम की स्थापना कराएं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *