Spread the love



चीन की बर्बादी शुरू, भारत का बज रहा है डंका…ये खबर भारत के लिए बहुत बड़ी है. एक तरफ चीन मैन्युफैक्चरिंग के मामले में पिछड़ रहा है. वहीं दूसरी ओर भारत मैन्युफैक्चरिंग के मामले में सभी देशों को चौंका रहा है। खबर ये है कि नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के मुताबिक चीन में मैन्युफैक्चरिंग उम्मीद से ज्यादा गिर रही है. चीन का पीएमआई (परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स) 50.2 से गिरकर 49.5 पर आ गया। इससे पहले रॉयटर्स पोल में स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने 49.9 तक गिरावट की उम्मीद जताई थी। आपको बता दें कि परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) किसी देश की मैन्युफैक्चरिंग नब्ज को दर्शाता है।

 

WATCH: China’s closely watched purchasing managers’ index drops to 49.5 in October, dipping back below the 50-point level demarcating contraction from expansion, denting hopes of a rebound https://t.co/s2PDiDXPyX pic.twitter.com/DOG8r6zFqu

— Reuters Business (@ReutersBiz) October 31, 2023

पीएलआई योजना ने कमाल कर दिया है

भारत सरकार द्वारा पीएलआई योजना लागू किए जाने के बाद से विनिर्माण क्षेत्र में साल-दर-साल आधार पर 3 से 4 प्रतिशत की वृद्धि देखी जा रही है। साथ ही मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्कीम से भारतीय व्यापारी चीन के बराबर लागत पर उत्पाद बनाने में सक्षम हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि पीएलआई योजना में भारत सरकार कई चरणों में व्यवसायों को सब्सिडी दे रही है। आंकड़ों से साफ है कि भारत अब मैन्युफैक्चरिंग हब बनता जा रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *