Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Fri, 03 Nov 2023 12:13 AM IST

राजापुर। थाना अंतर्गत पैकौरा गांव में घर के बाहर बने पशुबाड़े में आर्थिक तंगी के चलते एक मजदूर ने बुधवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पैकौरा निवासी रामदीन वर्मा (४२) पुत्र नत्थू वर्मा का शव उसके घर के बाहर बने पशुबाड़े में साड़ी के फंदे से झूलता हुआ मिला। मृतक के पुत्र सोमदत्त ने बताया कि पिता आर्थिक तंगी से परेशान थे। पुत्रियों के विवाह की चिंता उन्हें सता रही थी।

इससे कई दिनों से मानसिक तनाव में थे। चार पुत्रियां सोनम, गुड़िया, रोशनी व रश्मी हैं। थानाध्यक्ष राजापुर भाष्कर मिश्र ने बताया कि फंदे पर झूलने का कोई कारण समझ में नहीं आ रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *