Spread the love


बांदा। हेलमेट पहनकर चलाएं दोपहिया वाहन, जिससे बची रहे आपकी जान। इस स्लोगन के साथ नवंबर महीने में शुरू होने जा रहे यातायात माह की शुरुआत की गई। एसपी ने जागरूक करते हुए यातायात के नियम बताए।

रायफल क्लब मैदान अलीगंज से यातायात सुरक्षा जागरूकता माह शुरूआत करते हुए एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाए और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। इसके साथ ही ओवर स्पीड, शराब पीकर ड्राइविंग न करने को कहा। लेन में चलने के संबंध में भी जागरूक किया।

यातायात नियमों का पालन नहीं करने से अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं, जान तक चली जाती है। इसलिए खुद को सुरक्षित करने के लिए जागरूक होकर नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाएं। एसपी ने हेलमेट देते हुए जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया। छात्राओं से फीता कटवाकर हरी झंडी दिखाई। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ यातायात जियाउद्दीन अहमद, सीओ नगर गवेंद्र पाल गौतम, निरीक्षक यातायात अर्जुन सिंह आदि उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *