संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:08 AM IST
चित्रकूट। बरगढ़ कस्बे में ड्रग इंस्पेक्टर ने टीम के साथ छापा डालकर दवाओं की जानकारी की। इसमें दो कमरे में रखी गई दवाएं न दिखाने पर सील कर दिया।
जिले के ड्रग इंस्पेक्टर श्रीकांत गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को बरगढ़ कस्बे में विश्वकर्मा मेडिकल स्टोर पर छापा डाला। जिसमें तीन कमरे में दवाएं रखी मिली। दो कमरों में रखी गई दवाओं के विषय में जानकारी न देने पर उन कमरों को सील कर दिया।
इस मौके पर तहसील मऊ के नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
