Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Fri, 03 Nov 2023 12:26 AM IST

बांदा। आरोपी कभी स्कूल जाते वक्त छेड़छाड़ की हरकत करता तो कभी कॉल कर उसे परेशान करता था। परेशान बहन ने घर में जब यह जानकारी बड़ों को बताई तो सभी चिंता में आ गए थे। सूरत में काम कर रहे उसके भाई ने दोबारा इसीलिए भी घर नहीं छोड़ा कि बहन के आरोपी हरकत न कर सके।

इसके बाद भी आरोपी हरकत से बाज नहीं आया और उसकी मौजूदगी के बावजूद बहन के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता करने लगा। पीड़ित मां ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित मां के अनुसार उनकी बेटी 10वीं की छात्रा है। कई बार उसे उदास देखा। पता चला कि आरोपी युवक रामचंद्र निषाद की हरकत से वह परेशान थी। छेड़छाड़ करने की शिकायत पर वह आरोपी के घर उलाहना देने भी गई थी। इसी बात से आरोपी खुन्नस में था। पीड़ित मां के अनुसार मृतक तीन भाइयों व चार बहनों में दूसरे नंबर का था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *