Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Fri, 03 Nov 2023 12:08 AM IST

नरैनी। नौगवां में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा फार्म हाउस से प्रारंभ होकर कबीरदास महाराज बाबा अखाड़ा, खेरेपति मंदिर से होकर कथा स्थल में समाप्त हुई।

भगवताचार्य पंडित आनंद भूषण ने श्रीमद्भागवत महात्म, श्रवण भक्ति ज्ञान बैराग का वर्णन सुनाते हुए कहा कि जीवन में यदि सच्ची भक्ति हो तो भगवान बिना बुलाए ही दौड़े आते हैं। धुंधकारी और गोकर्ण की कथा सुनाई भागवत सुनने मात्र से धुंधकारी जैसे महा पापी की भी मुक्ति हो गई। इस दौरान ग्राम प्रधान रानी देवी, विनोद शिवहरे, नत्थू शिवहरेे, आकाश, अंशू , मनोज, श्यामा आदि रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *