Spread the love


बांदा। तीन महीने में डेंगू मरीजों की संख्या 300 के पार पहुंच गई है। गुरुवार को पांच और मामले सामने आए, मरीजों को भर्ती किया गया है।

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में गुरुवार को रजिस्ट्रेशन और जांच रिपोर्ट काउंटर में मरीजों की लाइन लगी रही। यहां गुरुवार को 321 मरीजों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। डेंगू जांच के लिए 23 सैंपल लगाए गए। ज्यादातर डेंगू जांच में शहर के रोगी शामिल हुए। गुरुवार को जांच में शहर के बंगालीपुरा निवासी अराध्य सिंह (11), भरुआ सुमेरपुर निवासी सोनम (11), कटरा मोहल्ला निवासी हर्ष (11), इंदिरानगर निवासी राजवीर (13) व राजीव नगर निवासी जयप्रकाश (45) को डेंगू की पुष्टि की गई। इन मरीजों में अराध्य को मंडलीय चिकित्सालय के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है।

बांदा। सीएमओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि हाउस इंडेक्स सर्वे के तहत गुरुवार को शहर के छोटी बाजार,गायत्री नगर, आजाद नगर,कैलाश पुरी, बलखंडी नाका, झील का पुरवा, पीली कोठी में निरोधात्मक कार्रवाई की गई। टीम ने 473 घरों का निरीक्षण किया। घरों में 2823 पात्रों को देखा। जिसमें 20 घर व 21 पात्र एडीज मच्छर लारवा के पाए गए। टीम द्वारा जन समुदाय को डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम, नियंत्रण एवं बचाव के बारे में पंफलेट वितरण कर जानकारी दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *