Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sat, 04 Nov 2023 12:34 AM IST



खप्टिहा कलांं। पैलानी थाना क्षेत्र में महिला को घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पैलानी डेरा निवासी माया पत्नी रामस्वरूप निषाद ने तहरीर में बताया की एक नवंबर की रात में पड़ोसी द्वारा पटाखे चलाए जा रहे थे। इससे मना किया तो उन्होंने गुस्सा किया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। दूसरे दिन सुबह पड़ोसी मोहन अपने बेटे कल्लू, पत्नी संपत और बदलू के साथ घर में घुस आए।

उसको लाठी डंडों से पीटा। इससे उसके सिर व अन्य जगह गंभीर चोटें आ गईं। उस वक्त घर में मौजूद दीपक और सूरज को भी भी पीटा गया, जिससे उन्हें भी चोटें आई हैं। आरोपियों ने बेटे को उठाने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *