09:44 AM, 13-May-2023
छानबे में दूसरे राउंड की गिनती पूरी
छानबे उपचुनाव के लिए दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा अपना दल एस गठबंधन की रिंकी कोल को 3527 मिले हैं और सपा की कीर्ति कोल 5426 वोट मिले हैं। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी को 103 वोट मिले।
09:41 AM, 13-May-2023
छानबे में सपा प्रत्याशी आगे
छानबे में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल ने बढ़त बना ली है। इससे पहले अपना दल प्रत्याशी रिंकी कोल आगे चल रही थीं।
09:25 AM, 13-May-2023
स्वार सीट पर दूसरे राउंड की गिनती में अपना दल प्रत्याशी आगे
स्वार सीट पर दूसरे राउंड की गिनती भी पूरी हो गई है। अपना दल शफीक अहमद अंसारी 8407 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 5808 मत मिले। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 2599 वोट से आगे हैं।

स्वार उप चुनाव के वोटों की गिनती करते कर्मचारी
09:23 AM, 13-May-2023
स्वार सीट पर पहले राउंड में अपना दल आगे
स्वार सीट पर पहले राउंड की गिनती में अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 3625 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 3003 मत मिले। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 622 वोट से आगे हैं।
09:16 AM, 13-May-2023
स्वार सीट पर सपा प्रत्याशी आगे
स्वार सीट पर सपा प्रत्याशी ने अब बढ़त बना ली है।
09:14 AM, 13-May-2023
दोनों ही सीटों पर अब अपना दल के प्रत्याशी आगे
स्वार और छानबे से सपा के लिए बुरी खबर है। दोनों ही सीटों पर अब अपना दल के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
09:06 AM, 13-May-2023
स्वार में अपना दल के प्रत्याशी आगे
स्वार सीट पर अपना दल के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 622 वोटों से आगे हो गए हैं। इससे पहले सपा की अनुराधा चौहान आगे चल रही थीं।
08:52 AM, 13-May-2023
छानबे में अपना दल प्रत्याशी आगे
छानबे में अपना दल प्रत्याशी रिंकी कोल आगे चल रही हैं। यहां सपा ने कीर्ति कोल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
08:42 AM, 13-May-2023
मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने बताया कि निकाय चुनाव की मतगणना के लिए 151 एडिशनल एसपी, 467 डिप्टी एसपी, 2096 निरीक्षक, 11,445 उपनिरीक्षक, 18,353 मुख्य आरक्षी, 49,650 आरक्षी, 5869 होमगार्ड, 87 कंपनी पीएसी एवं 35 कंपनी सीएपीएफ की तैनाती की गई है। वहीं स्वार एवं छानबे उपचुनाव की मतगणना के लिए दो एडिशनल एसपी, छह डिप्टी एसपी, 24 निरीक्षक, 83 उपनिरीक्षक, 261 मुख्य आरक्षी, 471 आरक्षी एवं छह कंपनी सीएपीएफ तैनात किया गया है।
08:29 AM, 13-May-2023
स्वार में पोस्टल बैलट गिने जा रहे

स्वार उपचुनाव के लिए पोस्टल बैलट की गिनती करते कर्मचारी
– फोटो : अमर उजाला
स्वार उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। पोस्टल बैलट गिने जा रहे हैं।
08:20 AM, 13-May-2023
स्वार सीट से सपा प्रत्याशी आगे
स्वार और छानबे में पहले राउंड की गिनती जारी है। शुरूआती रुझानों में स्वार सीट से सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान आगे चल रही हैं।

स्वार से सपा की प्रत्याशी अनुराधा चौहान
08:16 AM, 13-May-2023
ईवीएम और बैलेट की काउंटिंग शुरू
रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए ईवीएम और बैलेट की काउंटिंग शुरू हो गई है।
08:09 AM, 13-May-2023
अखिलेश की चुनाव आयोग से मांग
मतगणना शुरू होते ही अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक ट्वीट में चुनाव आयोग से मांग करते हुए लिखा आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आंकड़े बताता जाएगा जिससे जन विश्वास बना रहे।
आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आँकड़े बताता जाएगा जिससे जन विश्वास बना रहे।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 13, 2023
08:02 AM, 13-May-2023
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नगर निकाय चुनाव तथा स्वार एवं छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए डीजीपी मुख्यालय ने त्रिकोणीय सुरक्षा प्रबंध किए है। राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में आउटर कार्डन, इनर कार्डन एवं आइसोलेशन कार्डन बनाकर त्रिकोणीय सुरक्षा प्रबंधन में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), पीएसी, जनपदीय पुलिस तथा होमगार्ड की तैनाती की गई है।
07:41 AM, 13-May-2023
मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू
रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से होगी। यहां बुधवार को मतदान हुआ था। स्वार सीट पर छह, जबकि छानबे सीट पर आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों सीटों पर दो-दो महिला अभ्यर्थी भी चुनाव मैदान में हैं।
