Spread the love




आटा। कस्बे में लगा नलकूप में तकनीकी खराबी आ गई। जिससे दिन भर लोगों को पानी नहीं मिल सका। पेयजल संकट छा जाने से लोग पानी के लिए नालों और दूसरों के यहां लाइन लगाए खड़े मिले। महीनें में दूसरी बार नलकूप में खराबी आने से लोगों में नाराजगी है।

कस्बा आटा में पेयजल आपूर्ति के लिए जल संस्थान ने दो नलकूप लगाए गए हैं। इन नलकूपों से पूरे गांव के 18 हजार लोगों पेयजल आपूर्ति की जाती है गुरुवार की देर रात अचानक इटौरा मार्ग पर स्थित नलकूप की मोटर में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिससे नलकूप ने पानी देना बंद कर दिया। नलकूप में तैनात ऑपरेटर हरीशंकर ने बताया कि नलकूप के वॉल खराब हो गए हैं। जिससे नलकूप ने पानी की सप्लाई देना बंद कर दिया है। विभागीय अधिकारियों को बता दिया है। जल्द काम होकर पानी की सप्लाई दी जाएगी।

बता दें कि आटा में जल संस्थान द्वारा लगाए गए नलकूपों से पूरा गांव पानी में पानी मिलता है। दूसरा कोई संसाधन नहीं है। गांव के हैंडपंप खारा पानी देते हैं। इसलिए नलकूपों का खराब होना गांव के लोग पीने वाले पानी के लिए परेशान हो जाते हैं।

आटा निवासी देवेंद्र, अंजनी तिवारी, बहादुर सिंह, पप्पू कुशवाहा, हरीसिंह आदि का कहना है कि नलकूप आए दिन खराब होता रहता है। कभी लाइन नहीं आती तो कभी नलकूप में तकनीकी खराबी आ जाती है। महीने में दूसरी बार लोगों को पानी के लिए परेशान होने पड़ा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *