Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sun, 05 Nov 2023 12:32 AM IST



बांदा। दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। देहात कोतवाली क्षेत्र के चकचटगन गांव निवासी रमेश (48) अपनी बाइक से पत्नी चुन्नी (45) व मित्र दिलीप (40) के साथ लुकतरा गांव में दवा कराने गए थे। शनिवार को दोपहर वहां से लौटते समय नई बस्ती के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)

200 मीटर तक घिसटा किशोर, गंभीर

बांदा । गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी आशू (15) शनिवार को दोपहर अपनी भैंस को खोलकर पानी पिलाने ले जा रहा था। अचानक वह बिदक गई। जंजीर हाथ में फंसने से किशोर करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। ग्रामीणों ने उसकी चीख पुकार सुनकर किसी तरह जान बचाई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *